Thursday, November 20, 2025

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद


 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत एवं सशक्त कर ऊंचाइयो की ओर ले जाना है लक्ष्य-डा.विशाल गर्ग

हरिद्वार, 20 नवम्बर। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विशाल गर्ग ने नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के साथ हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन एवं दुग्धाभिषेक कर मां गंगा से आशीर्वाद लिया। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने गंगा पूजन करने हरकी पैड़ी पहुंची जिला कार्यकारिणी का फूलमाला पहनकर स्वागत किया।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल को मजबूत एवं सशक्त कर ऊंचाइयो की ओर ले जाने का लक्ष्य है। व्यापारियों के हितों में मिलजुल कर प्रयास किए जाएंगे। आर्थिक रूप से कमजोर व्यापारियों की मजबूती के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। व्यापारियों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा। व्यापारी राज्य की प्रगति में अपना सहयोग प्रदान करते हैं। अनेकों प्रकार के टैक्स समय पर देते हैं। डा.विशाल गर्ग ने कहां कि व्यापार मधुर व्यवहार से ही चलता है। व्यापारियों को अपने उत्पादों की गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक एवं तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी ने कहा कि कुंभ मेला नजदीक है। कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में व्यापारियों की हमेशा ही निर्णायक भूमिका रहती है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि अपनी दुकानों के सामने सड़क पर सामान ना लगाएं। व्यापार को व्यवस्थित रूप से करना चाहिए। किसी भी व्यापारी के समक्ष कोई दिक्कत परेशानी आती है तो विशेष रूप से चर्चा कर मिलजुल कर समाधान करना चाहिए। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि नवगठित कार्यकारिणी सभी को साथ लेकर व्यापारियों के हित में काम करेगी। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम ने जिला कार्यकारिणी को बधाई देते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, प्रदीप मेहता, पंकज छाबड़ा, संजीव बालियान, संगठन मंत्री लकी वर्मा, विक्रम सिंह, जिला कोषाध्यक्ष अजय अरोड़ा, मनोज सिरोही, विमल सक्सेना सहित बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल रहे।

सहकारी समिति लिमिटेड में संपन्न हुए चुनाव में उमलेश देवी सभापति


 

*आज दिनांक 20 नवंबर 2025* 

*बहुउद्देशीय जमालपुर कलां सहकारी समिति लिमिटेड में संपन्न हुए चुनाव में उमलेश देवी सभापति व अनिल कुमार उपसभापति निर्विरोध होने पर उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया*।

*इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी, ग्राम प्रधान हरेंद्र चौधरी, डॉ विक्रम सिंह, ग्राम प्रधान प्रदीप चौहान, यशपाल सिंह, इरफान अंसारी, ऋषिपाल सिंह, कल्याण चौधरी, नितिन कुमार, मुरसलीन अंसारी, चंदन चौहान, कृष्ण पाल सिंह, इनायत अंसारी, सतीश कुमार,सतवीर सिंह, मनोज कुमार,आदि उपस्थित रहे*।

Wednesday, November 19, 2025

आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र होगा विश्व सनातन महापीठ-रामविशाल दास

 आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र होगा विश्व सनातन महापीठ-रामविशाल दास



हरिद्वार, 19 नवम्बर। तीर्थ सेवा न्यास के तत्वावधान में विश्व सनातन महापीठ की स्थापना की घोषणा एवं शिला पूजन समारोह 21 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा। न्यास के संरक्षक एवं परमाध्यक्ष बाबा हठयोगी तथा अध्यक्ष तीर्थाचार्य रामविशाल दास महाराज ने पत्रकार वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि विश्व सनातन महापीठ का निर्माण 100 एकड़ भूमि पर लगभग 1000 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह प्रकल्प विश्व-स्तरीय आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित होगा। इसमें सनातन संसद भवन, चारों शंकराचार्य पीठों के प्रेरणा-परिसर, तेरह अखाड़ों के उद्देश्य-परिसर, वेद मंदिर एवं वेद स्वाध्याय केन्द्र, आवासीय गुरुकुल, 108 संत आवास, 1008 भक्त आवास, 108 प्रमुख तीर्थों के दर्शन हेतु परिक्रमा पथ, सनातन टाइम म्यूजियम, ऑडिटोरियम, स्वरोजगार एवं शस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, देशी गौसंरक्षण केंद्र, धर्म सभा हॉल का निर्माण किया जाएगा।

रामविशाल दास महाराज ने बताया कि इन सभी प्रकल्पों का उद्देश्य सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण, संरक्षण, अध्यात्म, शिक्षा, राष्ट्रनिर्माण और वैदिक परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना है। रामविशाल दास महाराज ने बताया कि उद्घोषणा एवं शिला-पूजन समारोह में देश और विदेश के प्रतिष्ठित संत, कथावाचक, उद्योगपति, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिनमें कथावाचक डा.अनिरुद्धाचार्य, देवकीनंदन ठाकुर, स्वामी ब्रह्मेशानन्द, संजय आर्य शास्त्री, स्वामी दिनेश्वरानंद, राज राजेश्वर गुरुजी, करौली शंकर महादेव, पाण्डोखर सरकार, अविचल दास के अलावा काशी, वृंदावन, अयोध्या, पंजाब, हरिद्वार सहित देशभर से हजारों संत-महापुरुष शामिल हैं। रामविशाल दास महाराज ने कहा कि महापीठ की स्थापना से संपूर्ण विश्व में सनातन धर्म के पुनर्जागरण, समन्वय, आध्यात्मिक नेतृत्व तथा वैश्विक सांस्कृतिक एकता का मार्ग प्रशस्त होगा। विश्व सनातन महापीठ आने वाली पीढ़ियों के लिए सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र होगा। पत्रकारवार्ता में डा.गौतम खट्टर, शिशिर चौधरी, अमरीश त्यागी, शुभम मलिक, अमित त्यागी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

घायल पुत्र को न्याय दिलाने के लिये एसएसपी से लगाई गुहार

 


हरिद्वार, 19 नवम्बर। शिवनगर भूपतवाला हरिद्वार निवासी मदन गिरि ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर अपने घायल पुत्र को न्याय दिलाने की गुहार लगायी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को भेजे प्रार्थना पत्र में मदन गिरि ने अवगत कराते हुए कहा कि 11 नवम्बर 2025 को रात्रि 8 बजे मेरा पुत्र जतिन गिरि पुत्र मदन गिरि निवासी शिवनगर, रानी गली, भूपतवाला, हरिद्वार भारतमाता पुरम में जा रहा था जहां पहले से ही दो पक्षों में विवाद चल रहा था। विवाद में बीच-बचाव हेतु रूकने पर मेरे पुत्र जतिन गिरि पर अपराधी प्रवृत्ति के युवकों ने जानलेवा हमला कर उसे गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस मारपीट में मेरे पुत्र के सिर पर 42 टांके आये हैं एवं उसके हाथ की दो अंगुलियां भी फ्रैक्चर हो गयी है साथ ही हाथ के नाखून तक उखड़ गये हैं व उसकी पीठ व टांगों पर भी लाठी-डंडों व पत्थरों की चोट लगी है। प्रार्थी के पुत्र द्वारा उन युवकों के खिलाफ कोतवाली, हरिद्वार में एफआईआर सं.- 0753, दिनांक 12.11.2025 दर्ज करायी गयी। जिसमें उन हमलावर युवकों पर कोतवाली हरिद्वार द्वारा हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया तथा मुकदमा दर्ज करने के एक सप्ताह पश्चात भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। किसी भी हमलावर को अभी तक पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया है। 

मदन गिरि ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक होने के बावजूद वह अपने पुत्र को न्याय दिलाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। प्रार्थी के ऊपर मुकदमा वापस लेने हेतु आरोपियों द्वारा धमकी व दवाब भी बनाया जा रहा है। प्रार्थी नेे यश हाण्डे, चिनी उर्फ करन, अनिराज, आनन्द, गौरव जोशी, हर्ष ठाकुर आरोपियों के खिलाफ नामजद रिेपोर्ट दर्ज करायी है। उसके बावजूद भी सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं जिससे मेरे पुत्र व हमारे परिवार को जान-माल का खतरा भी बना हुआ है।

मदन गिरि ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शीघ्र हमलावरों को गिरफ्तार कराने की मांग की है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि आरोपी हमलावरों के खिलाफ प्रभावी धाराएं जोड़कर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Monday, November 17, 2025

झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया गया सत्यापन अभियान



    थाना झबरेडा

दिनांक- 16/11/25


       *SSP महोदय के आदेश पर थाना झबरेडा क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया गया सत्यापन अभियान*

सत्यापन अभियान के दौरान बिना सत्यापन क्षेत्र में रह रहे बाहरी प्रदेशों से आये गुड चर्खियों,फेरी वालो किरायेदारों व मजदूरो का किया गया सत्यापन।

          *थाना झबरेडा* 

 *SSP हरिद्वार* के आदेश पर आज दिनांक-16/11/2025 को *थाना झबरेडा* पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् *बाहरी प्रदेशों* से आये *कर्मचारी* / *मजदूर* / *फड़ ठेली* *गुड चर्खी* *ईट भट्ठा मजदूरों* के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर विशेष कस्बा झबरेड़ा इकबालपुर, लखनोता ,मे अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत कस्बा झगड़ा में 90 मकान व 01कबाड़ी की दुकान व 12 गुड चरखी को चेक किया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक/गुड चर्खी स्वामियों के विरूद्ध धारा-83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 14 चालान कर ₹140000/-हजार व बिना सत्यापन के रह रहे 05व्यक्ति के विरुद्ध नगद 05चालान कर 1250- रु0 संयो0सत्यपान न कराने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। सत्यापन की कार्रवाई लगातार जारी है।

पुलिस टीम 

थाना झबरेड़ा

जल संरक्षण गोष्ठी व जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ



  जल संरक्षण गोष्ठी व जिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

रुड़की (उत्तराखंड)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला स्तरीय सम्मेलन व जल संरक्षण विषय पर हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में गोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता जल योद्धा पद्मश्री उमाशंकर पांडेय ने जल संरक्षण का महत्व बताते हुए लोगों को प्रेरित किया।

 मुख्य वक्ता ने कहा कि जल संरक्षण आज सबसे बड़ी चुनौती बनी है। यह केवल सरकारी योजनाओं का विषय नहीं है। जनभागीदारी से ही इसे सफल बनाया जा सकता है। कहा कि हर व्यक्ति अपने घर, खेत व मोहल्ले में बारिश के पानी को रोकने की छोटी छोटी पहल कर सकता है। पानी को संरक्षित कर भूजन स्तर को बढ़ाया जा सकता है। कहा कि यदि प्रत्येक गांव का हर घर एक-एक सोख्ता गड्ढा बना ले तो बारिश का अधिकांश पानी जमीन में समा जाएगा। मुख्य अतिथि ग्रापए के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवीप्रसाद गुप्ता ने कहा कि आज मीडिया के सामने फेक न्यूज व गलत जानकारी का प्रसार सबसे बड़ी चुनौती है। इससे मीडिया की विश्वसनीयता कम हो रही है। पत्रकारों को अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी चाहिए। युवाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि नए पत्रकारों को फील्ड रिपोर्टिंग पर अधिक ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग ही लोगों का भरोसा बनाए रख सकती है। कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष रहकर सत्य की खोज करनी चाहिए। तभी समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। विशिष्ठ अतिथि ग्रापए के मंडल उपाध्यक्ष मनीर खान, समाजसेवी मानबहादुर उर्फ मुन्ना भाईया व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शिक्षक भुवनेश तिवारी, नीलम कौशल, पुष्पेंद्र त्रिपाठी, श्रद्धा सिंह, अर्चना त्रिपाठी, अंजू कौशल, नेहा विश्वकर्मा, धीरेंद्र कुमार राजपूत, राष्ट्रसवार्थ समाजसेवी देवनारायण सिंह लोधी व सीएचसी अधीक्षक डॉ अखिलेश कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक जयशंकर त्रिपाठी, हरिमोहन चंसौरिया, रामसिंह राजपूत, मनोज शास्त्री, देवेंद्र राजपूत, रोहित चौबे, सीतू सेंगर, नेहा वर्मा, दिलीप राजपूत, सुनील राजपूत, समीर मिर्जा, दीपक साहू, कैलाश सोनी, धर्मेंद्र गुप्ता, संजय महान आदि रहे।

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार म...