Monday, November 17, 2025

प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दिया मेला अधिकारी को ज्ञापन

 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने दिया मेला अधिकारी को ज्ञापन

निर्माण कार्यो से पूर्व व्यापारियांें से विचार विमर्श किया जाए-डा.विशाल गर्ग



हरिद्वार, 17 नवम्बर। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के संयोजन में मेला अधिकारी सोनिका को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि कुंभ मेले से पूर्व प्रशासन द्वारा विकास की योजनाएं संचालित की जाती हैं। सौंदर्यकरण के कार्य भी मेला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित हैं। लेकिन व्यापारियों में कॉरिडोर को लेकर भ्रांतियां बनी हुई हैं। इसलिए निर्माण कार्यों से पूर्व व्यापारियों से भी विचार विमर्श किया जाना चाहिए। जिससे व्यापार प्रभावित न हो और सौंदर्यकरण के काम भी हो सकें। व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखा जाए। जिससे विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न ना हो। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि वाहन पार्किंग, पेयजल, शौचालय, सफाई व्यवस्था के अलावा कुंभ मेले में आवंटित होने वाली दुकानों का लाभ स्थानीय व्यापारियों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि गौरवशाली कुंभ को विश्व स्तर पर अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित व आधुनिक रूप में प्रस्तुत करने का भी प्रयास किया जाए। व्यापारी भी कुंभ मेला व लक्खी स्नान पर्वों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा प्रशासन का सहयोग करते हैं। लेकिन अतिक्रमण के नाम पर कई बार विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। जिसके समाधान के लिए भी चर्चा होनी चाहिए। जिससे धार्मिक आयोजन में किसी भी प्रकार की अड़चन पैदा ना हो और कुंभ मेला भव्य व दिव्य रूप से सकुशल संपन्न हो। मेला अधिकारी ने सोनिका ने व्यापारियों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शिवकुमार कश्यप, मयंकमूर्ति भट्ट, योगेश भारद्वाज, आदेश मारवाड़ी, प्रवीण शर्मा, विमल सक्सेना, अनुज गुप्ता, मनोज सिरोही आदि व्यापारी शामिल रहे।


Sunday, November 16, 2025

13 दिसंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव: संजीव तोमर

 13 दिसंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री कार्यालय का घेराव: संजीव तोमर

नागल। रविवार को टपरी मार्ग स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित भाकियू तोमर के कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण आज किसान बदहाल है। किसानों को उनकी फसलों का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है तथा सरकार किसानों को बीते सत्र का गन्ना भुगतान दिलाने में भी नाकाम साबित हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर 13 दिसंबर को देहरादून में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री का घेराव किया जाएगा। उन्होंने किसानों से भारी संख्या पहुंचने के अपील की‌। 



राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी ने कहा कि किसानों की आय दोगुना करने का वादा करने वाली सरकार किसानों को खाद भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। नव मनोनीत जिलाध्यक्ष योगेंद्र तोमर ने कहा कि संगठन में जो जिम्मेदारी उन्हें सौंप है वह हमेशा किसान उत्पीड़न पर लगाम लगाने का काम करेंगे और संगठन को मजबूत करते हुए हर पीड़ित की आवाज को बुलंद करने का कामकरेंगे तथा किसानों की समस्याओं के लिए एकजुट होकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक रोहित चौधरी ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन के द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष नागल की जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है वह हर संभव संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करेंगे और किसान ,मजदूर, व्यापारी सभी वर्गों के लोगों का सम्मान करते हुए संगठन को एक नई गति देने का काम करेंगे।कार्यक्रम में राव सलीम, रईस मलिक, चंदन त्यागी, रिहान चौधरी, पारित उपाध्याय आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रोहित, रुपेश त्यागी, रूबी त्यागी, आशीष चौधरी, अभिलाष चौधरी, पप्पल चौधरी, कृष्णपाल फौजी, महबूब, प्रभात त्यागी आदि रहे।




प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद

 प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कार्यकारिणी के साथ गंगा पूजन कर लिया आशीर्वाद प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार म...